All BlogsHealth

Face ko Gora Kaise Kare: चेहरे को गोरा बनाने के कुछ आसान टिप्स

Spread the love

Face ko Gora Kaise Kare

Face ko Gora Kaise Kare: आजकल हर किसी को गोरे रंग की चाहत होती है। सभी सोचते हैं कि उनका चेहरा गोरा व चमकदार दिखे। परंतु आजकल की व्यस्त भरी जिंदगी में किसी के पास भी अपने लिए समय ही नहीं है, अगर आप भी जानने आए है की Face ko Gora Kaise Kare तो हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे नुस्खे जिसके जरिए अब कुछ ही दिनों में अपने फेस को गोरा व चमकदार बना सकते हैं।

हम देखते हैं कि कुछ लोगों का रंग जन्म से ही गोरा होता है तो कुछ लोगों का रंग सांवला होता है। सांवले लोगों की चाहत होती है कि वह गोरे दिखे।

पार्लर जाकर हम कुछ समय के लिए अपने चेहरे को गोरा तो बना लेते है लेकिन हम आज कुछ ऐसे घरेलू उपाय आपको बताएंगे जिनके जरिए आप हमेशा अपने आप को गोरा व चमकता हुआ पाएंगे। यह सभी चीज हम सब की रसोई घर में आसानी से मिल जाती है। तो चलिए जाने Face ko Gora Kaise Kare.

ये भी पढ़िए : बालो को लंबा और मजबूत करने के बेहतरीन तरीके

1.बेसन:

बेसन सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है और बेसन को गोरा होने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाता है।

बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर (आपकी त्वचा की बाहरी परत से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने की प्रक्रिया) है। यह त्वचा को आसानी से गोरा बनाता है। जिनकी त्वचा तैलीय (oily) है यह उनके लिए ज्यादा मददगार साबित होता है।

तो चलिए बताते हैं कि आप कैसे इसका इस्तेमाल करें ?

  • एक बड़ा चम्मच बेसन ले।
  • फिर उसमें दो या तीन चम्मच गुलाब जल का मिलाए ओर उसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले।
  • पेस्ट तैयार होने के बाद उसे अपने चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए लगाए।
  • फिर उसे आप ठंडे पानी से धो ले।
  • इसे आप कुछ दिन अवश्य करें।
  • बेसन त्वचा को निखारने में मददगार साबित होता है।और इससे ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है जिससे आपकी त्वचा गोरी व चमकने लगेगी।

Face को गोरा करने के लिए  दुध व शहद

सभी के घरों में आसानी से मिलने वाली सामग्री है दूध, जो आपके चेहरे को चमकदार बना सकता है। मेलेनिन हमारी त्वचा का रंग सांवला करता है परंतु दूध मेलेनिन को कम करके हमारी त्वचा को चमकदार व गोरा बना सकता है। शहद हमारे कील मुंहासे को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है।

तो चलिए बताते हैं आप इसका इस्तेमाल कैसे करें?

  • एक चम्मच शहद में एक चम्मच दूध मिलाए।
  • दोनों को अच्छी तरीके से फैट ले।
  • अब हल्के हाथों से चेहरे पर लगाते हुए मसाज करें।
  • अब 15 से 20 मिनट तक के लिए उसे छोड़ दे।
  • उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।

यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे गोरा बनाता है। चेहरे पर दाग धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है और चेहरे को चमकदार बनाता है। यह बेहद असरदार तरीका है।

ये भी पढ़िए : गोंद के लड्डू के फायदे

गोरी स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करे

Face ko Gora Kaise Kare : मुल्तानी मिट्टी एक आयुर्वेदिक औषधि है। मुल्तानी मिट्टी से रंग काफी गोरा होता है। मुल्तानी मिट्टी का कोई भी साइड इफेक्ट नही होता है।

मुल्तानी मिट्टी को हम आसपास के किसी भी जनरल स्टोर से प्राप्त कर सकते हैं। इसको उपयोग में लाना भी बहुत आसान है तथा इसकी कीमत भी बहुत कम है। इसका उपयोग बहुत पहले से हमारी मम्मी , दादी सभी करते आ रहे हैं।

तो चलिए जानते हैं कि इसको उपयोग में कैसे लाएं?

  • दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर ले।
  • उसमें दो चम्मच नींबू का रस व गुलाब जल मिलाए।
  • अब इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं।
  • फिर उसे ठंडे पानी से धो ले।
  • इस प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए अवश्य करें। इससे आपका चेहरा कुछ ही दिनों में चमकदार व निखरा हुआ लगेगा।

चेहरे के glow के लिए कच्चा केला

केला हमारी सेहत और हमारे निखार दोनों के लिए ही बहुत इस्तेमाल में आने वाला फल हैं। इसका उपयोग करके हम अपनी त्वचा को बेदाग व सुंदर बना सकते हैं। केले में सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे करें?

  • एक आधा पका हुआ केला ले।
  • उसमें दो बड़े चम्मच दूध मिलाए।
  • अब उसको मिक्सर में डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाए।
  • अब इसे ठंडे पानी से धो ले। यह हमारे चेहरे पर काफी अच्छा प्रभाव डालता है।

दही हमारे चेहरे को गोरा बनाने के लिए काफी कामगार सिद्ध होता है। यह एक नेचुरल ब्लीच की तरह होता है जो हमारे चेहरे को गोरा व चमकदार बनाता है।

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

तो चलिए जानते हैं कि इसे उपयोग में कैसे लाएं ?

  • दो बड़े चम्मच दही के ले।
  • दही ताजा होना चाहिए।
  • अब हल्के हाथों से दही से मसाज करें।
  • लगभग 10 मिनट तक मसाज करें।
  • फिर उसे गुनगुने पानी से धो ले। आप चेहरे पर अंतर तुरंत ही देखेंगे। चेहरे पर एक अलग ही ताजगी होगी।

खीरे का इस्तेमाल काफी ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और चेहरे की रंगत को निखारता है चंदन पाउडर चेहरे के दाग धब्बों को कम करता है और गोरा बनाता है। यह तेलीय त्वचा वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

गुलाब जल चेहरे को तरोताजा रखता है। चेहरे को निखारने में भी गुलाब जल का काफी इस्तेमाल किया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि इसे उपयोग में कैसे लाएं ?

  • खीरे को एक कटोरी में कद्दूकस करके रखें।
  • उसमें एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं।
  • फिर उसमें दो से तीन बुँदे गुलाब जल की मिलाए।
  • इसका पेस्ट तैयार होने के बाद इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाए।
  • अब इसे ठंडे पानी से धो ले। अब आप अपने चेहरे पर एक अलग ही निखार देखेंगे।

अंडे में प्रोटीन ,विटामिन ,मिनरल्स और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारी त्वचा पर ग्लो लाने में काफी अहम होते हैं। यह हमारी त्वचा को टाइट व ग्लोइंग बनाता है।

इससे हमारी त्वचा पर झुर्रियां, ब्लैकहेड्स,कील मुंहासे व दाग धब्बे इत्यादि दूर होते हैं। यह हमारी त्वचा के कालेपन को दूर करता है। अंडे के सफेद भाग में एल्बुमिन नामक प्रोटीन पाया जाता है जो त्वचा की सतह पर बड़े पोर्स को छोटा करके त्वचा को ग्लोइंग बनाता है ।

तो चलिए जानते हैं कि इसका उपयोग में कैसे लाएं ?

  • अंडे में शहद और थोड़ी सी चीनी मिलाकर अंडे का एक पेस्ट तैयार कर ले।
  • अब इसे पूरे चेहरे पर लगाए व 10 मिनट के लिए छोड़ दे।
  • अब इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो ले।
  • आप इसे हफ्ते में दो या तीन बार अवश्य करें। कुछ ही दिनों में आपको आपका चेहरा चमकता हुआ नजर आएगा।

गोरा और साफ रंग पाने के लिए तरबूज और खीरा का काफी उपयोग किया जाता हैं। यह आपकी त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद करता है ।आपको कुछ ही दिनों में गोरा बनाता है,तो चलिए जानते हैं कि

इसे उपयोग में कैसे लाएं?

  • तरबूज और खीरे का जूस निकाल ले।
  • अब उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाए।
  • नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होती है जो चेहरे पर ग्लो लाती है।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाए।
  • पेस्ट के सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो ले।
  • हफ्ते में इसे दो या तीन बार जरूर दोहराए। आपके चेहरे पर कुछ ही दिनों में कमाल का निखार आ जाएगा।

खान पान पर फोकस करे: स्क्रीन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चेहरे पर निखार पाने के लिए ब्यूटी क्रीम से ज्यादा हमें अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। अगर हमारी बॉडी में मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में होंगे तो हमारे चेहरे पर निखार अपने आप ही आ जाएगा। बाहर की चीज खाने से बचे। हरी सब्जियां व फल रोजाना खाएं।

ये भी पढ़िए : Dry Skin Care Tips in Hindi

उम्मीद है की आपको हमारी पोस्ट  Face ko Gora Kaise Kare” में दी गयी जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट को शेयर करे ताकि ये जानकारी दुसरो तक पहुंच सके !


Spread the love

wp-admin

मै एक हिंदी ब्लॉगर हूँ जहा Digital Marketing, Tech, Health, ऑनलाइन पैसा कमाए, स्टोरी आदि से रेलेटेड कंटेंट लिखता हु और अपने users को अच्छी जानकारी देने का प्रयास करता हु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *