सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे कौन से है ?- Benefits Of Drinking Water

Spread the love

सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे – Benefits Of Drinking Water

लोग कहते हैं कि सुबह मुंह गंदा होता है। इस वजह से लगभग 80 प्रतिशत लोग श्राप के कारण बिना मुंह धोए कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं। लेकिन, लेकिन….. सुबह सुबह खाली पेट पानी पीने की सलाह क्यों दी जाती है ? आइये जाने सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे के बारे में –

किसी व्यक्ति के मुंह में जन्म से लेकर मृत्यु तक बैक्टीरिया होता है। संक्षेप में, किसी व्यक्ति के जन्म के 1 घंटे बाद मुंह में प्रवेश करने वाले रोगाणु या बैक्टीरिया मृत्यु तक वहीं रहते हैं।

साथ ही रात के समय मुंह में जो भी लार बनती है वह भी संतृप्त हो जाती है। और लार में कार्बोहाइड्रेट अवशोषण के लिए आवश्यक एंजाइम होते हैं।

सुबह सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे या सलाह क्यों दी जाती है ?

इससे होने वाले लाभ –

1. एसिडिटी की समस्या कम होती है

2. वजन घटना।

3. अपच कम होता है।

4. चेहरा चमकदार हो जाता है।

5. दिन अच्छा जाता है।

6. सुबह जल्दी पेट साफ होता है।

7. आगे चलकर future में High Blood Pressure के जोखिम को कम करता है।

(Read More – दिल को स्वस्थ रखने के सरल उपाय)

 ब्लड प्रेशर की समस्या क्यों कम होती है?  आइये जाने –

चिकित्सा क्षेत्र के लोग इसके बारे में बात नहीं करते हैं। लेकिन आयुर्वेद में इसका जिक्र है।

हमारे मुंह में नाइट्रोजन फिक्सिंग बैक्टीरिया होते हैं। हम हर दिन इस्तेमाल होने वाले टूथपेस्ट और ब्रश से बैक्टीरिया को मारते हैं या कम करते हैं।

इससे नाइट्रोजन स्थिरीकरण कम हो जाता है। और हम उस कारक को कम करते हैं जो स्वाभाविक रूप से रक्तचाप को कम करता है।

दरअसल, नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर में रक्त वाहिकाओं को फैलाता है और स्वाभाविक रूप से बीपी को कम करता है।

इसलिए अगर हम daily  मॉर्निंग में बिना ब्रश किए एक गिलास पानी पीते हैं, तो मुंह में कीटाणु और उनके द्वारा ठीक किए गए नाइट्रोजन ऑक्साइड शरीर में बने रहते हैं। और ब्लड प्रेशर को कुछ हद तक कम कर सकते है।

सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे – Benefits Of Drinking Lukewarm Water in Hindi

पानी गुनगुना हो या साधारण तापमान वाला हो, जैसा भी आपके शरीर के लिए अनुकूल लगे, पी सकते हैं — एक गिलास या दो गिलास।

मैं कई सालों से ऐसा कर रहा हूँ। किसी सयाने की सलाह पर शुरुआत सवा लीटर पानी पीने से की थी। अब सुबह उठते ही केवल एक गिलास पानी पीने का धर्म निभाता हूँ।

इसके फ़ायदे क्या होते हैं कह नहीं सकता, परंतु कुछ हानिकारक बातों से बचाव होता है, ऐसा मेरा अनुभव रहा है। जैसे पेट में अति-अम्लता (acidity) नहीं होती या कम होती है।

पेट की कार्य कुशलता हमारी अन्य बहुत सी शारीरिक क्रियाओं को ठीक से चलाने में सहायक होती है। यह अकेला फ़ायदा ही अन्य कई फ़ायदों से बेहतर है। (Read More – फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज (गर्भाशय नलिका) खोलने  के आयुर्वेदिक उपचार)

आयुर्वेद के अनुसार—

जब आप भोजन के टुकड़े को अपने मूंह में रखकर उसे खुब चबाते हैं। मूंह में एन्जाइम होते हैं जो भोजन को पचाने में मदद करते हैं। ये एन्जाइम बैक्टीरिया/वायरस को खत्म करते हैं ।

रात में खाना खाने के बाद जब आप सो जाते हैं तब आपके मूंह में यह एन्जाइम दांतों में फंसे हुए भोजन के टुकड़े को सड़ने से बचाने के लिए ज्यादा स्रावित होते हैं। दिन की अपेक्षा रात में यह एन्जाइम ज्यादा मात्रा में होते हैं।

सुबह में बासी मूंह जब आप पानी पीते हैं तो आपके मूंह में जो एन्जाईम होता हैं वो सीधे आपके पेट मे चला जाता है। इससे आपका पेट हमेशा साफ रहता है, गैस की समस्या नहीं होती है। पेट का स्वस्थ होना एक अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है।

यदि आप बासी मूंह पानी नहीं पी रहे हैं तो आप अपने स्वास्थ्य को धोखा दे रहे हैं। आप सामान्य Temperature या गुनगुना पानी का सेवन कर सकते हैं।

ऐसे ही जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे और आपको मेरा पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसको शेयर भी करे।

(Read More – फूड पॉइजनिंग के कारण, लक्षण, बचाव, घरेलू नुस्खा और इलाज)


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *