All BlogsHealth

Immunity Kaise Badhaye in Hindi, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के घरेलु उपाय

Spread the love

इस ब्लॉग में बात करेंगे की Immunity Kaise Badhaye – इम्युनिटी हमारे शरीर को सभी प्रकार की बीमारियों से लड़ने के लिए ताकत प्रदान करती है। यह शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए भी मजबूती प्रदान करती है। इसको रोग प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिरक्षा भी कहते हैं। मजबूत इम्यूनिटी न केवल आपको बहुत सारी शारीरिक समस्याओं से बचा सकती है अपितु संक्रमण से लड़ने के लिए भी हमारी रक्षा करती है।

बदलते मौसम में यदि आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं और आपको सर्दी खांसी या बुखार जैसी समस्याएं इन दिनों में बनी रहती हैं तो आपकी इम्यूनिटी काफी कमजोर है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा बना रहता है। ऐसे में डॉक्टर भी आपको मजबूत इम्यूनिटी करने की सलाह देते हैं।

अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो आप कई तरह की जानलेवा बीमारियों से भी अपने आप की रक्षा कर सकते हैं जैसे कैंसर, टी.वी इत्यादि। आईए जानते हैं इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षण और Immunity Kaise Badhaye क्या है इसके घरेलू उपाय ?

कमजोर इम्यूनिटी अपने आप में ही कई सारी बीमारियों को आमंत्रित करती है। ऐसे में आपको जानना बेहद जरूरी है कि इसके लक्षण क्या हो सकते हैं?

कमजोर Immunity के लक्षण, immunity kaise badhaye, body me imminity kaise badhaye, week immunity ke lakshan or upay

1. जल्दी-जल्दी सर्दी जुकाम

यदि आपको जल्दी-जल्दी सर्दी जुकाम होता हैं तो यह इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षण है। यह आपके शरीर के प्रतिरोधक रक्षा प्रणाली को काफी कमजोर कर देता है।

2. बिना वजह थकान महसूस होना

कमजोर प्रतिरक्षक प्रणाली  होने पर शरीर हमेशा बैक्टीरिया से लड़ता रहता है जिसके कारण हमें ज्यादा थकावट व तनाव महसूस होता है। शरीर में हमेशा सुस्ती बनी रहती है।

3.पेट संबंधी परेशानियां

यदि आपको पेट दर्द कब्ज एसिडिटी या उल्टी होने की समस्या बनी रहती है तो यह भी कमजोर इम्यूनिटी होने के लक्षण है। ऐसे में बैक्टीरिया आसानी से पेट में पहुंच जाते हैं और पेट संबंधी समस्याओं का कारण बनते हैं।

हेल्दी लाइफ़स्टाइल हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को काफी मजबूत बनाता है। अगर हम अपनी दिनचर्या का बिल्कुल हेल्दी तरीके से निर्वाह कर रहे हैं तो हम अपनी Immunity को काफी मजबूत बना सकते हैं।

  • इम्युनिटी बढ़ाने के निम्नलिखित उपाय:
  • पर्याप्त नींद ले।
  • स्ट्रेस ना ले।
  • स्वस्थ जीवन शैली अपनाए।
  • प्रोसैस्ड फूड का सेवन न करें।
  • वजन को संतुलित रखें।
  • धूम्रपान और तंबाकू का सेवन न करें।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
  • आयरन ,विटामिन डी ,विटामिन सी इत्यादि का भरपूर मात्रा में सेवन करें।

बॉडी में इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।

 हम अपने घर में रखे कुछ वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं। यह हमारे रोग प्रतिरोधक प्रणाली को भी मजबूत करता है।

1.हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक पाया जाता है जो आपका एडमिन सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी सहायक होता है। यह एंटी इन्फला मेटरी गुणों से भरपूर होता है। आप Milk में हल्दी मिलाकर इसका Use कर सकते हैं।

2. अदरक

अदरक में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं और यह आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। यह कई तरह की मौसमी बीमारियों से भी आपकी रक्षा करता है। आप चाय या पानी के साथ उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं।

3.लहसुन

आप इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं। यह संक्रमण से आपकी रक्षा करता है।

4. काढ़ा

काढ़ा आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को काफी मजबूत करता है। आप तुलसी ,अदरक ,दालचीनी का काढ़ा पी सकते हैं। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें नमक और काली मिर्च भी डाल सकते हैं। यह आपकी कई मौसमी बीमारियों से भी रक्षा करता है।

5.चक्रफूल

चक्र फूल खाने से भी इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है। इसका इस्तेमाल दवाओ को बनाने में भी किया जाता है। इसके गुणकारी तत्व चोट को सही करने में काफी मददगार होते हैं।

7.ग्रीन टी

ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके शरीर को स्वस्थ बनाता है। आप इसका सेवन दिन भर में दो बार कर सकते हैं।

8. सेव का सिरका

सब का सिरका भी आपके प्रति रक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होता है। रिसर्च में भी यह पाया गया है कि यह आपके इम्यूनिटी को काफी स्ट्रांग करता है।

* खट्टे फल : इम्यूनिटी बूस्ट करने में सबसे ज्यादा मददगार होते हैं। आप अपने आहार में नींबू, संतरा, कीवी, आंवला इत्यादि का सेवन करके इम्यूनिटी को जल्दी से बढ़ा सकते हैं। गाजर का सेवन करके भी आप इम्यूनिटी को काफी स्ट्रांग कर सकते हैं।

* दही : इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में काफी महत्वपूर्ण है। इसमें गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इसका सेवन आप खाने के साथ या ऐसे भी कर सकते हैं।

* हरी पत्तेदार सब्जियां : हरी पत्तेदार सब्जियां भी प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करती है। आप पालक,पत्ता गोभी, बींस ,सीताफल ,भिंडी इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। आप दाल का सेवन करके भी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं।

1.समय पर वैक्सीन ले : मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए समय पर टीका लगाना बहुत जरूरी है। हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। यह रोगों की पहचान और बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। टीकाकरण के माध्यम से प्रतिरक्षा प्रणाली अधिक सुरक्षित है।

2. हाइड्रेशन : पानी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। यह सेल ,टिश्यू,लिंफ हेल्थ के लिए जरूरी है। इसलिए समय-समय पर अपने आप को हाइड्रेट करते रहे।

आपको हमारा ये पोस्ट Immunity Kaise Badhaye कैसे लगा इस पोस्ट के माधयम से आपको थोड़ी भी जानकारी मिली हो तो आप इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।


Spread the love

wp-admin

मै एक हिंदी ब्लॉगर हूँ जहा Digital Marketing, Tech, Health, ऑनलाइन पैसा कमाए, स्टोरी आदि से रेलेटेड कंटेंट लिखता हु और अपने users को अच्छी जानकारी देने का प्रयास करता हु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *