All BlogsDigital Marketing

Backlink Kaise Banaye | बैकलिंक बनाने के आसान तरीके व पूरी जानकारी

Spread the love

Backlink क्या है – High Quality Backlink Kaise Banaye?

Backlink Kaise Banaye : आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बताएँगे की Backlink क्या है?, Backlink कैसे बनाये, बैकलिंक की पावर क्या है और बैकलिंक की पूरी जानकारी देंगे आप इस ब्लॉग को पूरा पढ़े बहुत महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। Backlink एक Type की वो Link होती है जिसके द्वारा हम एक Webpage को दूसरे Webpages से जोड़ सकते है।

Example : एक वेबसाइट के किसी पेज पर किसी दूसरे वेबसाइट या वेबपेज का लिंक लगा हो उसको Link कहते है आसान भाषा में इसको Connectivity भी बोल सकते है जो एक से दूसरे तक पहुंचने में मदद करता है। 

जब हम किसी वेबसाइट के किसी एक ब्लॉग या आर्टिकल को पढ़ते है तो अपने देखा होगा की उस आर्टिकल में कही कही पर किसी और पेज का लिंक लगा होता है। वो वेबसाइट पर लगी हुई लिंक हमें बताना चाहती है की आप यहाँ Click here या Read More द्वारा इशारा किया जाता है की यहाँ पर क्लिक करके और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।  उस लिंक पर किया गया क्लिक उस वेबसाइट के रेलेटेड वीडियो होगी या कोई प्रोडक्ट हो सकता  है।  वो लिंक कुछ इस प्रकार के हो सकते है : –

Backlink kaise banaye, link kaise lagaye

Read More : – ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए – Online Paise Kaise Kamaye in Hindi

जिस वेबसाइट के अच्छे खासे बैकलिंक हो और क्वालिटी बैकलिंक हो उस webpage को google द्वारा अच्छी ranking प्राप्त होती है। गूगल द्वारा दिया गया वेबपेज पर 1st position ये बताता है की उस वेबसाइट का SEO बहुत अच्छा हुआ है उस वेबसाइट ने काफी अच्छा और High Quality Backlink बनाया है साथ ही उस वेबसाइट का DA (Domain Authority) और PA (Page Authority) बहुत अच्छा है। फ्री में DA, PA चेक करने के लिए क्लिक करे – DA, PA CHECKER TOOLS

Backlink कितने प्रकार के होते है ?

मुख्यतः Backlinks के दो प्रकार होते है : 

  1. Do Follow Backlinks 
  2. No Follow Backlinks

इन backlinks को दो वर्गों में बाटा गया है और दोनों बैकलिंक्स का अपना कुछ अलग और खास रोल होता है। इस बारे में हम आगे पढ़ेंगे। 

1. Do Follow Backlinks 

जैसा की आपको नाम से पता चल रहा है की Do Follow Backlinks इसका मतलब हम जिस लिंक को फॉलो करे Do Follow होता है। अगर आप किसी link पर क्लिक करके किसी अन्य वेबपेज पर जाते है उसको do follow backlink कहा जाता है। 

Do follow लिंक juice से सर्च engine को signal मिलता है की और उस पेज की रैंकिंग बढ़नी शुरू हो जाती है। ये प्रोसेस धीरे धीरे होगा अचानक रैंकिंग नहीं बढ़ेगी। आप अपने हिसाब से Backlink को Do Follow Tag और No Follow Tag का signal दे सकते है। 

Do Follow Backlinks को पहचानने के लिए आप उस लिंक पर Mouse से Right क्लिक करे, लास्ट में Inspect का ऑप्शन होगा उसपर क्लिक करे अगर वहाँ rel=”No follow” नहीं हुआ तो वह Do follow backlink होगा। 

Do follow Backlinks का Structure कुछ इस प्रकार होगा :

Example – <a href=”https://digitalnitink.com”>blue text</a>

2. No follow Backlinks

No Follow Backlink जैसा की नाम से पता चल रहा है की गूगल इस लिंक को follow नहीं करता मतलब की आप उस वेबपेज की लिंक पर क्लिक करके दूसरे वेबपेज पर जा तो सकते हो लेकिन आपको google द्वारा link juice पास नहीं होगा।  क्युकी उसको signal No Follow Backlink का दिया गया है। 

No Follow Backlink का Search Engine की Ranking पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन No Follow Backlink भी गूगल के नजरिये से बनाना जरूरी होता है क्युकी गूगल सर्च इंजन के नजर में  No Follow Backlink एक वेबसाइट को नेचुरल बनाती है। सिर्फ Do Follow Backlink बनाना गूगल के माध्यम से spam माना गया है इसलिए No Follow Backlink भी बनाना जरुरी होता है। 

No Follow Backlinks का Structure कुछ इस प्रकार होगा :

Example –  <a href=”https://digitalnitink.com” rel=”nofollow”>blue text</a>

Link juice क्या है ? लिंक जूस के बारे में जाने

लिंक जूस (Link Juice) एक आउटबाउंड लिंक (Outbound Link) द्वारा पाठांकन और search engine अनुक्रमण (Search Engine Indexing) को बढ़ाने का मानक शब्द है। जब आप अपनी वेबसाइट से किसी अन्य वेबसाइट को लिंक करते हैं, तो उस लिंक में link juice होता है। लिंक जूस की मात्रा Ranking में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि यह लिंक के Reader or रैंकिंग पर पूरी तरह से निर्भर करता है।

लिंक जूस लिंक के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले महत्वपूर्ण तत्वों में शामिल होता है, जिनमें page के popularity , external links, outbound links, वेबसाइट के access आदि शामिल होते हैं। link juice उन pages को प्राथमिकता देता है जिनके साथ आप जुड़ते हैं।

इसलिए, Link juice वेबसाइट और पृष्ठों के बीच गुणवत्ता और प्राथमिकता को बढ़ाने का माध्यम होता है, जिससे पृष्ठों को सर्च इंजन द्वारा अधिक महत्व दिया जाता है।

High Quality Backlinks Kaise Banaye जाने

जिस Website की DA(Domain Authority) और PA(Page Authority) अच्छी होती है और अधिक होती है उन Website से जो भी बैकलिंक्स मिलते है उनको High Quality Backlink कहा जाता है। DA और PA का स्कोर 100 में से होता है जिस वेबसाइट या web page का स्कोर ज्यादा होता है वो  High Quality Backlink माना जाता है। 

Quality Backlinks Kaise Banaye कुछ टिप्स :

  • जिन pages की Domain authority और Page authority अधिक होती है उन Pages से मिलने वाली सभी Backlinks High Quality होती हैं।
  • अगर आप बैकलिंक बनाने की होड़ में कैसा भी backlink क्रिएट करते है तो वो बैकलिंक किसी काम की नहीं मानी जाएगी। 100 Low Quality Backlinks बनाने से अच्छा है की आप 5 High Quality  बैकलिंक बनाये जिसके  Domain authority और Page authority अच्छी हो। 
  • कोई भी बैकलिंक बनाने के लिए सबसे पहले उसका DA और PA जरूर देख ले अगर अच्छा DA PA अच्छा हो तो ही बैकलिंक बनाये। कोशिश करे की अपनी वेबसाइट से ज्यादा DA, PA वाली वेबसाइट से बैकलिंक प्राप्त करे।
  • अपने केटेगरी के अनुसार ही या अपने टॉपिक से रेलेटेड ही बैकलिंक बनाने चाइये ताकि आपकी वेबसाइट relevant हो ताकि गूगल को आसानी से समझ आ जाये और आपकी ranking जल्दी से इम्प्रूव हो सके।
  • अच्छे बैकलिंक बनाने के लिए जाने माने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अपना अकाउंट बनाये और वह से प्रोफाइल क्रिएट करे और वह अपना वेबसाइट या वेबपेज का लिंक पेस्ट करे।
  • ऐसी वेबसाइट से बैकलिंक बनाये जिसका SSL लगा हो वो secure वेबसाइट होती है। वेबसाइट के स्टार्टिंग में HTTP और HTTPS चेक करे।

Low Quality वाली बैकलिंक से कैसे बचे ?

जब आप अपने वेबसाइट के ब्लॉग लिखते है तब आपको अपने बैकलिंक के लिए same केटेगरी या topic से related बैकलिंक ही बनाने चाइये। जब आप अपने टॉपिक से विपरीत Backlink बनाते है या किसी स्पैमिंग वेबसाइट से Backlink बनाते है जैसे की

  • Gambling
  • Hacking
  • 18+ Adult

और nudity आदि तो आपकी वो बैकलिंक Low quality वाली बैकलिंक कहलाती है। कोशिश करे की ऐसी Spamming वेबसाइट से बैकलिंक न बनाये बैकलिंक बनाने से पहले अच्छे से चेक करे ताकि आपकी वेबसाइट को नुकसान न पहुंचे।


Spread the love

wp-admin

मै एक हिंदी ब्लॉगर हूँ जहा Digital Marketing, Tech, Health, ऑनलाइन पैसा कमाए, स्टोरी आदि से रेलेटेड कंटेंट लिखता हु और अपने users को अच्छी जानकारी देने का प्रयास करता हु।

2 thoughts on “Backlink Kaise Banaye | बैकलिंक बनाने के आसान तरीके व पूरी जानकारी

  • Digital Sachin

    Thanks for sharing this amazing information with us.

    Reply
  • Pravesh Yadav

    आपने सभी बातो को काफी अच्छे से समझाया और काफी अच्छी जानकारी दी है। Post पसन्द आया…..

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *